Sun. Oct 27th, 2019

DAINIK AYODHYA TIMES

NEWS CHANNEL

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ने से प्रियंका खुश, गंगोह में भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप

1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के वोट का ग्राफ बढऩे से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बेहद खुश हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नींव को फिर से मजबूत करने में लगीं प्रियंका ने भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है। रायबरेली से नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि यह तो बेहद ही संदेहास्पद है कि सहारनपुर के गंगोह में पहले चक्र की गणना से ही अच्छी बढ़त लेने वाले कांग्रेस के नोमान मसूद आखिरी दो चरण में चुनाव ही हार गए। यह तो भाजपा की धांधली के कारण संभव हो गया है।

प्रियंका गांधी से सहारनपुर में धांधली का आरोप लगाया। गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी के साथ बेईमानी हुई है। भाजपा के कीरत सिंह को अंतिम चरण की गणना में जीत दिला दी गई। प्रियंका गांधी ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में था। वह डीएम को पांच-पांच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश देता रहा। यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सख़्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जाँच कराए। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि हम इस बात से बेहद खुश है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का वोट परसेंटेज बढ़ा है। उत्तर प्रदेश के लोग कांग्रेस को गंभीरता से ले रहे हैं। इसका मतलब तो यह है कि अब लोगों को लगने लगा है कि कांग्रेस ही देश तथा प्रदेश का विकास कर सकती है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने हालिया रुझान तो नहीं देखे लेकिन उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन से खुश हूं। इस बात से भी बेहद खुश हैं कि उत्तर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन निखरने लगा है। कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर हर जगह बढ़ा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया था कि भाजपा चुनाव के नतीजों में हेरफेर कर रही है। इसमें स्थानीय प्रशासन भाजपा का साथ दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *