Wed. Nov 20th, 2019

DAINIK AYODHYA TIMES

NEWS CHANNEL

एक शाम गुमनाम शहीदों के नाम : दीपोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन 

1 min read
बटेश्वर (आगरा)  | प्राचीन तीर्थधाम बटेश्वर, बाह – आगरा में पावनपर्व दीपावली के शुभ अवसर पर 21000 से अधिक दीपकों से सभी यमुना घाटों को सजाया गया | यह कार्यक्रम आयोध्या की तर्ज पर आयोजित किया गया | इस भव्य कार्यक्रम को कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं व समाज सेवी, धर्म सेवीजनों ने आपसी सहयोग से मिलकर सम्पन्न कराया | दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम बृज की काशी बटेश्वर धाम में एक ऐतिहासिक छाप छोड़ गया | दीपोत्सव का यह सफल भव्य कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि आयोजन समिति ने अत्याधिक परिश्रम किया था, इस हेतु आयोजन समिति कोटि-कोटि बधाईयों की पात्र है | उक्त कार्यक्रम गुमनाम शहीदों को समर्पित किया गया |
इसके साथ ही युवा साहित्यकार अवधेश कुमार निषाद को “ युवा साहित्य साधक सम्मान ” मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, प्रीतम निषाद ने प्रदान किया | उल्लेखनीय है कि यह सम्मान बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सौजन्य से प्रदान किया गया | इनके साथ ही सुबास दीपक (गंगटोक – सिक्किम), डॉ. अर्पण जैन अविचल (इंदौर – म. प्र.),मानव नागर (दिल्ली), षैजू के. (कोच्ची – केरल), डॉ. (श्रीमती) निर्मल सिंहल (नई दिल्ली), डॉ. भिनसेट एक्का (नई दिल्ली), चन्द्र भारद्वाज (मुंबई – महाराष्ट्र), जीतेन्द्र जीतांशु (कोलकाता – पं. बंगाल), डॉ. विनय विद्यालंकार (देहरादून -उ. ख.), श्रीलेखा के. एन. (इदुक्की – केरल), डॉ. विजय महादेव गाड़े (सांगली – महाराष्ट्र), डॉ. प्रवीण कुमार चौगले (सांगली – महाराष्ट्र), श्रीकृष्ण कुमार कनक (फिरोजाबाद – उ. प्र.), रामनारायण साहू राज (रायपुर – छ. ग.), आनन्द प्रकाश आर्टिस्ट (भिवानी -हरियाणा), डॉ. अर्चना प्रकाश (लखनऊ – उ. प्र.), सुनील कुमार वर्मा मुसाफिर (इंदौर-म. प्र.), विनय कंसल (दिल्ली), डॉ. अंजू गोयल (फिरोजाबाद – उ. प्र.), डॉ. नरेश कुमार सिहाग एडवोकेट (भिवानी -हरियाणा) | आपको बतादें कि बृजलोक अकादमी अपने सीमित संसाधनों के बावजूद इस तरह के सम्मान समारोहों का आयोजन वर्ष में चार बार कराती है | मकर संक्रांति, होली, गुरुपूर्णिमा और दीपावली, जिनमें देशभर से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं | कुलमिलाकर यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा | इस अवसर पर मौजूद रहे नरेन्द्र सिंह भारतीय, अजय पाल राजपूत, घनश्याम भारतीय, सोनू भारतीय, सुखदेव वर्मा, वसीम खॉन, डॉ. नवाब सिंह राजपूत, जीतेन्द्र सिंह आदि |
– मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *