Corona virus से पीड़ित सहायता कोष में दान पर धोनी का बजाव करने उतरी “साक्षी”

Uncategorized अन्य ख़बरें राष्ट्रीय

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (माही) ने कोरोना वायरस के चलते पीएम फंड में दिए एक लाख रुपए की राशि पर, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में माही की हो रही आलोचना। वहीं जहां सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में जमकर एम एस धोनी को  ट्रॉल किया गया। वही उनके महान कैरियर को लेकर कई तरह की आलोचनाएं भी हो रही है यहां तक भी कहा जा रहा है कि इतने अमीर क्रिकेटर की ओर से सिर्फ एक लाख रुपए जैसी मामूली रकम का दान मजाक है। इसी बात से उनकी पत्नी साक्षी धोनी काफी नाराज है। उन्होंने सख्त लहजे में ट्वीट कर आपत्ति जताते हुए अपने पति का किया बचाव।

पूरा मामले पर नजर

पुणे स्थित एक एनजीओ मुकुल माधव फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट अपने आसपास के दिहाड़ी मजदूरों के भोजन के लिए लॉकडाउन के दौरान 12.50 लाख रुपए का फंड जमा करना चाहती थी। इतनी राशि में से जितनी कम पड़ रही थी धोनी ने इस एनजीओ को उतनी राशि मदद के लिए उपलब्ध करा दी। लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि महेंद्र सिंह धोनी ने महज एक लाख की राशि दान दी है, लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल करना शुरू कर दिया।फिर क्या था धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने पति का बचाव करते हुए सोशल साइट पर ट्वीट कर सब को लिया आड़े हाथों।

कोरोना संक्रमण से लड़ने केलिए पीएम फंड में दान देने पर हुए टोल

साक्षी ने ट्वीट कर दिया जवाब

इसी पर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट कर लिखा कि वह सभी मीडिया हाउस से निवेदन करती हैं कि इस संवेदनशील समय में इस तरह की झूठी खबरें प्रकाशित करने पर रोक लगाएं। यह आश्चर्यजनक है कि जिम्मेदार पत्रकारिता गायब हो गई है। हालांकि इस पूरे ट्वीट में साक्षी ने इसकी जानकारी नहीं दी कि यह खबर कैसे गलत है और महेंद्र सिंह धोनी ने कितना दान दिया है।

धोनी की पत्नी ने ट्वीट कर बचाव किया अपने पती का IMG hod

महाराष्ट्र है सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

बता दें कि भारत में 850 के करीब कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले पाए गए हैं। इस राज्य में अब तक करीब 149 से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित लोग पाए गए हैं। वही देश भर में 20 मौत हो चुकी हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामले के कारण 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। यह लॉकडाउन 15 अप्रैल तक प्रभावी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *