Sun. Jan 19th, 2020

DAINIK AYODHYA TIMES

NEWS CHANNEL

संयुक्त कलेक्टर प्रसाद को खाद्य मन्त्री तोमर, मध्य प्रदेश शासन के विशेष सहायक बनाये जाने पर बधाई

शिबपुरी.. अनुविभाग करैरा के तत्कालीन एसडीएम सी बी प्रसाद जो अपनी कार्यशैली, मिलनसार, दयालु, गरीब असहाय महिलाओं, बुजुर्गों के हितैषी के रूप में पहचाने जाने जाते थे। उन्हें आज राज्य शासन ने प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के विशेष सहायक बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर श्री प्रसाद को विशेष सहायक बनाये जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाये शुभचिंतकों ने दी है। श्री प्रसाद मूलतः बिहार के निवासी होकर प्रदेश के अनेक जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहे है। शिवपुरी जिले के करैरा, पिछोर में एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह भी चुके है। वर्तमान में भी ग्वालियर जिले में लश्कर एसडीएम के पद पर पदस्थ है। श्री प्रसाद ग्वालियर, भिंड में भी अधीक्षक, भू अभिलेख के पद पर भी रह चुके है। श्री प्रसाद को करैरा के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, ईष्ट मित्रो ने बधाई व शुभकामनाये दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *