सोशल मीडिया पर दर्शकों ने की लॉक डाउन के दौरान रामायण और महाभारत प्रसारण करने इच्छा

अन्य ख़बरें उत्तर प्रदेश कानपुर नगर फैज़ाबाद / अयोध्या राष्ट्रीय सिनेमा

पुराने समय की याद ताजा होगी, रामायण महाभारत जैसे धारावाहिक प्रसारित होंगे।

रामायण का दृश्य राम सीता लक्ष्मण संग रामानंद सागर IMG_hod
सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों ने दिए लॉक डाउन पालन कराने का विचार जिसे सूचना प्रसारण ने किया स्वीकार 28 मार्च से सुबह और शाम दोनो टाइम प्रसारित की जाएगी रामानंद सागर प्रस्तुति रामायण। और धारावाहिक प्रसारण पर हो रहा विचार।

संवाददाता हरिओम द्विवेदी कानपुर Coronavirus Covid 19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए देशभर में लॉकडाउन हो रहा है। इस उद्देश्य लोगों को अनिवार्य रूप से घरों में रह कर अपने बचपन को याद कर मनोरंजन के साथ साथ संक्रमित न हो और न होने दे। महामारी से बचने के लिए बहुत ज़रूरी ना होने पर उन्हें घरों से नहीं निकलने देने के लिए कहा जा रहा है। इस प्रयासों के साथ सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा अस्सी के दशक के कुछ ऐसे शोज़ को दोबारा प्रसारित करने का फ़ैसला किया है, जिन्होंने आबादी के बड़े हिस्से को प्रभावित किया था। ये शोज़ जिन चैनलों पर आएंगे, उनका प्रसारण भी अनिवार्य कर दिया है।

दरअसल, यह सुझाव सोशल मीडिया से उठा था कि लॉकडाउन के इस पीरियड में सरकार को रामायण जैसे शोज़ को दोबारा से प्रसारित करने चाहिए। इन्हीं सुझावों पर अमल करते हुए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रामायण के प्रसारण का एलान किया। इसके बाद सोशल मीडिया के ज़रिए महाभारत के भी प्रसारण की मांग की गयी तो इसे भी दोबारा प्रसारित करने का फ़ैसला किया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके लगातार इन फ़ैसलों की जानकारी दी थी। दोनों शोज़ आज से शुरू हो रहे हैं। जावड़ेकर ने सुबह ट्वीट करके इसकी याद भी दिलायी। ‘रामायण’ डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे और रात 9 बजे प्रसारित किया जा रहा है, वहीं महाभारत का प्रसारण डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे से हो रहा है।

इन दो एपिक धारावाहिकों के प्रसारण के मद्देनज़र मंत्रालय ने डीडी नेशनल और डीडी भारती के प्रसारण को अनिवार्य कर दिया है। जावड़ेकर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी देते हुए लिखा- सभी केबल ऑपरेटरों के लिए डीडी के दोनों चैनल दिखाना अनिवार्य है। अगर आपके इलाक़े में चैनल नहीं आ रहे हैं, तो अपने केबल ऑपरेटर के पास शिकायत दर्ज़ करवाएं। वहीं डीडी नेशनल ने भी अपनी सोशल साइट पर एक सूचना प्रसारित करी है महाभारत रामायण धारावाहिक के दौरान फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का बहुचर्चित सर्कस धारावाहिक भी डीडी नेशनल पर शाम 8:00 से प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *