सुशासन की सरकार में आंदोलनकरियों को निशाना बनाया जा रहा है- उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

PATNA : अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राजभवन मार्च के दौरान अपने समर्थकों पर हुए लाठी चार्ज से केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काफ तमतमा गए हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में आंदोलनकरियों को निशाना बनाया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पलटू चाचा के सुशासन में लाठी चार्ज कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश चाचा ने ठगा नहीं। रांची स्थित रिम्स हॉस्पिटल में अपने पिता से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूर्ण तरह ठप है।

उपेंद कुशवाहा के समर्थकों पर चला नीतीश सरकार का ‘डंडा’, धरना के दौरान जमकर लाठीचार्ज

बताया जा रहा है राजधानी पटना में कुशवाहा समाज पर बिहार पुलिस ने जमकर डंडा चलाया है। राजभवन मार्च के के दौरन हुए इस लाठी चार्ज में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लिए कथित रूप से नीच शब्द का प्रयोग करने से पूरा कुशवाहा समाज नाराज है। शनिवार को अपनी नराजगी जाहिर करने के लिए कुशवाहा समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। गांधी मैदान से राजभवन मार्च निकाला गया। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर कुशवाहा समाज से जुड़े लोगों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *