प्रेमी के चाह में प्रेमिका कर रही थी नर मुंडो से तंत्र मंत्र कामयाब न हो ने पर फेंका नरमुंड

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर

कानपुर नरमुंड कांड से सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे होने से पहले ही मंगलवार शाम पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने महिला और एक पुरुष तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। प्रेमी को वशीभूत करने के लिए नरमुंडों को घर पर प्रेमिकार रखकरतंत्र साधना करती थी।

संवाददाता हरिओम द्विवेदी:- बांदा निवासी तांत्रिक से महिला ने ये नरमुंड पांच हजार रुपये में खरीदे थे। पूजा विफल होने पर उसने सोमवार तड़के नरमुंड प्लाट में फेंक दिए थे। पिछले तीन सालों से दोनों तंत्र-मंत्र कर रहे थे। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कांशीराम कालोनी पनकी निवासी गीता के पति की मौत हो चुकी है।

उसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। करीब तीन साल पहले बांदा के रेउना निवासी तांत्रिक राम मनोहर से गीता की नौबस्ता में मुलाकात हुई थी। राम मनोहर ने गीता को बताया था कि वो किसी को भी तंत्रमंत्र से वशीभूत कर सकता है। गीता ने अपने एक प्रेमी को वशीभूत करने की बात उससे कही।

कुछ समय बाद राम मनोहर ने कानपुर आकर गीता को पांच हजार रुपये में पांच नरमुंड दिए थे। घर पर तंत्र मंत्र भी कराया था। तंत्र मंत्र कराने के भी पांच हजार रुपये लिए थे। एसपी के मुताबिक महिला पिछले तीन वर्षों से तंत्र मंत्र कर रही थी। उसका कहना है कि जब उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो नरमुंड फेंक दिए थे।

दिवाली पर नहीं आया मनोहर, नहीं हो सकी पूजा
पुलिस के मुताबिक सात नवंबर को मनोहर शहर आया था। तब उसकी गीता से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गीता का कहना था कि पूजा पाठ का कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि वह यह कहकर चला गया कि दिवाली की रात घर आएगा। मगर वह नहीं आया। तब से महिला पूजा कराने के लिए उस पर दबाव बना रही थी।

नौबस्ता के युवक को वश में करना चाहती थी महिला
पुलिस की पूछताछ महिला ने बताया कि 10 साल पहले नौबस्ता निवासी एक युवक उसे मिला था। उस युवक को वो अपने वश में करना चाहती थी। तीन साल पहले उसके दामाद विजय ने राम मनोहर से मुलाकात कराई थी। तब उसे लगा कि अब वो तंत्रमंत्र कर युवक को वश में कर लेगी। पुलिस की जांच में एक तथ्य और सामने आया कि विजय ने राम मनोहर से कहा था कि नरमुंड के 40 हजार रुपये उसे मिलेंगे। मगर गीता सिर्फ पांच हजार रुपये देने पर राजी हुई थी।ऐसे महिला तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने इलाकाई लोगों से पूछताछ की। लोगों ने गीता को संदिग्ध बताया। उसके माथे पर लाल बड़ा टीका लगा था। वो सही से बात भी नहीं कर रही थी। इससे पुलिस का शक गहरा गया। ख्ती से पूछताछ की और घर की तलाशी ली तो उसने पूरी बात कबूली। पूजा का सामान भी घर पर मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *