अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक संपन्न

फैज़ाबाद / अयोध्या

*अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक संपन्न *

अयोध्या। अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल की एक आपात बैठक गुरुवार को नयाघाट स्थित एक होटल पर संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता संगठन के मंडल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा व जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश मिश्र ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष दीपक दुबे ने किया।बैठक में संगठन की जिला व महानगर इकाई का गठन किया गया तथा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सप्ताह भर के अंदर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। संगठन की मीडिया प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों में विजेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,के.सी. श्रीवास्तव को जिला महासचिव,अंकुर श्रीवास्तव व राजूखान को जिला सचिव, विष्णु यादव को जिला महामंत्री,जसबीर सिंह को जिला मीडिया प्रभारी,बृजेंद्र दुबे को जिला प्रवक्ता,नवमी लाल गुप्ता को महानगर अध्यक्ष,सर्वजीत सिंह को महानगर उपाध्यक्ष,अमिताभ श्रीवास्तव को विधिक सलाहकार,पवन कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष, घनश्याम अग्रहरि व अभय सिन्हा को महानगर उपाध्यक्ष,अजीत प्रताप यादव को महानगर महासचिव व आचार्य स्कंद दास को महानगर मीडिया प्रभारी बनाया गया है।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक योजनाओं को लेकर व्यापारी समाज मे उहापोह की स्थिति बनी हुई है। जिला अध्यक्ष दीपक दुबे ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। महानगर अध्यक्ष नवमी लाल गुप्ता ने कहा कि शहर के विकास की योजनाएं शहर को निखारने का आधार है लेकिन इन योजनाओं से व्यापारियों का अहित नही नहीं होना चाहिए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियो की समस्याओं के निस्तारण में जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए।बैठक में मुख्य रूप से गिरीश पांडे दिनेश वर्मा सहित बडी तादात मे संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *